28.1 C
Delhi
October 9, 2025
IndiaNationalNews

मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने व्यापारी को पीटा

भाजपा नेता ने कहा- मानवता की सीमा को न भूलें

मुंबई में ‘हिंदी’ विवाद के बीच मराठी न बोलने पर एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर व्यापारी की पिटाई करने का आरोप है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने घटना की निंदा की है।जानकारी के मुताबिक, मुंबई में मीरा भायंदर इलाके में एक व्यापारी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तथाकथित कार्यकर्ता बहस कर रहे थे। वीडियो में देखा गया कि मनसे के कार्यकर्ता उस व्यापारी को मराठी बोलने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान व्यापारी को कहते हुए सुना गया कि मराठी सीखनी पड़ेगी। साथ ही उसने कहा कि महाराष्ट्र में सभी भाषाएं बोली जाती हैं। इससे मनसे कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए पीटना शुरू कर दिया।

Related posts

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर बाहर

Awam Express Journey

BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में IT का सर्वे आज भी जारी..

Awam Express Journey

तुर्की में 24 घंटे में आए तीन शक्तिशाली भूकंप, 1900 से अधिक लोगों की मौत

Awam Express Journey