भाजपा नेता ने कहा- मानवता की सीमा को न भूलें
मुंबई में ‘हिंदी’ विवाद के बीच मराठी न बोलने पर एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर व्यापारी की पिटाई करने का आरोप है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने घटना की निंदा की है।जानकारी के मुताबिक, मुंबई में मीरा भायंदर इलाके में एक व्यापारी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तथाकथित कार्यकर्ता बहस कर रहे थे। वीडियो में देखा गया कि मनसे के कार्यकर्ता उस व्यापारी को मराठी बोलने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान व्यापारी को कहते हुए सुना गया कि मराठी सीखनी पड़ेगी। साथ ही उसने कहा कि महाराष्ट्र में सभी भाषाएं बोली जाती हैं। इससे मनसे कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए पीटना शुरू कर दिया।