28.1 C
Delhi
October 9, 2025
IndiaNationalNews

गुजरात से आज टकराएगा बिपरजॉय

चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार यानी आज शाम तक गुजरात के जखौ पोर्ट से टकराएगा। उस समय हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। जमीन पर पहुंचने के बाद हवा की रफ्तार 150 किमी/घंटा तक हो सकती है। इसकी चपेट में आस-पास के 10-12 जिले रहेंगे, लेकिन असर कई राज्यों में होगा।

गुजरात के मौसम की भविष्यवाणी : 15 जून से 17 जून तक कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिपरजॉय से प्रभावित जिलेः सौराष्ट्र, कच्छ के साथ देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, मोरबी, जूनागढ़ और राजकोट। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ के साथ देवभूमि द्वारका और जामनगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हवा की अधिकतम रफ्तार: 15 जून को बिपरजॉय के जखौ में टकराने के बाद अधिकतम 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का अनुमान: 15 जून की शाम से ही कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 20 से 25 सेमी (200 से 250 मिमी) बारिश हो सकती है। ये अत्यधिक भारी बारिश की कैटेगरी में आता है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है। समंदर में 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

16 जून : इन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।17 जून : भारी बारिश का अनुमान।

Related posts

हालात की शिकायत आपका तरीका नहीं-उम्मत को बेहतरीन उम्मत का अपेक्षित भूमिका अदा करना चाहिएः

Awam Express Journey

न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने बजाया इंग्लैंड का बैंड

Awam Express Journey

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर TMC का रुख स्पष्ट नहीं

Awam Express Journey