हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है जो अपने खूबसूरत पहाड़ों, सुरम्य वादियों और अन्य विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में फेमस है। पर्यटन के लिहाज से हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें ने भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रियता हाशिल की है। ये झीलें अपने सुंदर नजारों, शांत वातावरण, अपनी प्राचीन सुंदरता के लिए इतनी फेमस है की हर साल लाखों पर्यटक इनकी ओर खिचे आने पर मजूबर हो जाते है। ये भव्य झीलें चट्टानों और हरे भरे घास के मैदानों से घिरी हुई हैं। साफ फ़िरोज़ा पानी के साथ, इनमें से कुछ झीलें प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट हैं जहाँ छोटे ट्रेक द्वारा पहुँचा जा सकता है जबकि कुछ अन्य लोकप्रिय झीलें पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस हैं जहाँ पर्यटक अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते है।
प्रसार झील
हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध झीलें में से एक है जो मंडी से लगभग 50 किमी दूर उत्तर में धौलाधार पर्वतमाला के बीच 2730 मीटर पर स्थित है। बता दे यह खूबसूरत झील एक क्रिस्टल क्लियर वाटर बॉडी है, जिसमें तीन मंजिला शिवालय भी स्थित है, जो ऋषि प्रहार को समर्पित है। अंडाकार आकार की यह झील सुंदरता, रोमांच और आध्यात्मिक का एक ऐसा मिश्रण है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध और रोमांचित कर देता है। कुल्लू घाटी में शक्तिशाली धौलाधार पर्वतमाला से घिरी पराशर झील रहस्यवादी आकर्षण से भरी हुई है जिन्हें सिर्फ पराशर लेक की यात्रा के दौरान ही देखा जा सकता है।
चंद्रताल झील
समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की एक प्रसिद्ध झील (Popular Lakes of Himachal Pradesh in hindi) है जिसकी गिनती भारत की सबसे खूबसूरत झीलें में भी की जाती है। बता दे यह खूबसूरत झील भारत के दो सबसे अधिक ऊंचाई वाले आर्द्रभूमियों में से एक है। चंद्रताल झील की एक और खास बात यह है की यह झील अर्धचंद्राकार आकार की है जिस बजह से इसे चंद्रताल नाम प्राप्त हुआ है। हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई चंद्रताल झील का शांत वातावरण और बेजोड़ प्राकृतिक सुन्दरता कुछ ऐसी है जिसे एक बार देख लें तो नजर हटने का नाम नही लेती है।वसंत ऋतू में झील के आसपास के मैदानों में विभिन्न जंगली फूलों भी खिल उठते है। इन सबके अलावा दिन ढलते ही इस पवित्र झील के पानी का रंग लाल से नारंगी से नीला से पन्ना हरा हो जाता है। बता दे चंद्रताल झील की यात्रा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि झील तक सिर्फ ट्रेक करके ही पहुंचा जा सकता है।
डल झील
कांगड़ा जिले के तोता रानी गांव के पास पर स्थित एक सुरम्य झील है जिसकी गिनती हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलें में की जाती है। समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील पिकनिक स्पॉट के रूप में भी फेमस है जो पहाड़ों और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। यह सुरम्य झील शांत माहौल, हरी-भरी हरियाली के बीच प्रकृति की गोद में अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड करने और पिकनिक मनाने के लिए परफेक्ट जगह है।यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ यहाँ घूमने आ रहें है तो आप झील के पास आप नड्डी तक ट्रेकिंग करके अपनी इस ट्रिप को और रोमांचक बना सकते है। बता दे सितंबर के महीने में झील के किनारे मेले का आयोजन भी किया जाता है जिसमे शामिल होने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते है। यह आयोजन भगवान शिव की उपस्थिति को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है जो गद्दी जनजाति के बीच काफी लोकप्रिय है।