दुबई शहर यानि सपनो की नगरी, आप जब भी इस स्थान पर जाएंगे तो एक अलग ही परिवेश में अपने आपको पाएंगे। दुबई की लोकप्रियता का पता इसी बात से चलता हैं कि यहां रहने वाली जनसँख्या में मात्र 15 प्रतिशत ही यहां के निवासी हैं, जबकि बाकि अन्य देशो के निवासी हैं। दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण दुनिया की सबसे उंची 163 मंजिला ईमारत बुर्ज खलीफा है। प्रतिदिन 4 लाख गैलन पानी की डिमांड वाला गोल कोर्स दुबई में ही स्थित हैं।दुबई शहर की जितनी तारीफ की जाएं कम हैं, 2 साल में अपना मेट्रो रेलवे नेटवर्क स्थापित करने वाला शहर हैं दुबई। दुबई के बारे में कहाँ जाता हैं कि वर्ष 2020 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट प्लेस बन जायेगा। दुबई में होने वाले शोपिंग फेस्टिवल, कार परेड और कई हाई-फाई त्यौहार यहां मनाए जाते हैं। यदि आप दुबई घूमना चाहते है या यहां के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी पाने के इक्षुक हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
दुबई की मुद्रा में मास्टर कार्ड, वीज़ा और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे प्रमुख कार्ड दुबई के प्रत्येक होटलों, रेस्तरां और दुकानों पर स्वीकार किए जाते हैं। दिरहम दुबई में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा हैं। दुबई में इस्लाम धर्म को आधिकारिक महत्व हैं, हालाकि अन्य धर्मो को मानने वाले लोग भी यहां रहते हैं। दुबई में अधिकारिक भाषा का दर्जा अरबी भाषा को प्राप्त हैं हालाकि व्यापारिक गतिविधियों के चलते अंग्रेजी भाषा को भी अधिक बोला जाता हैं।
दुबई शहर पर्यटन के लिहाज से एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या देखी जा सकती हैं। यदि आप भी कभी दुबई आएं तो दुबई के इन प्रमुख टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जरूर जाए
(1)दुबई के प्रमुख पर्यटक स्थलों में बुर्ज खलीफा 163 मंजिला आकाश को छूती हुई दुनिया की सबसे उंची ईमारत हैं, जोकि दुबई में स्थित हैं। दुबई नए खुले टॉवर घरों, लास वेगास से प्रेरित फाउंटेन सिस्टम और नौ होटलों के आकर्षण से शराभोर है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी अधिक हैं कि आप इसे नब्बे किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते है। बुर्ज खलीफा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ और इसका इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट के गोल्ड का उपयोग किया गया हैं।
(2)दुबई में घूमने वाली जगहों में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन दुबई एक सुंदर फूल उद्यान है, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में डबैलैंड जिले में स्थित है। दुबई के मिरेकल गार्डन को 2013 में वेलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया था। 72,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में यह उद्यान फैला हुआ हैं।
दुबई के ऐतिहासिक और भव्य बुर्ज अल अरब कि स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। यह शानदार बुर्ज अल अरब दुबई के एक प्रीमियम होटल में से एक है और जुमेराह रोड अपनी उपस्थित दर्ज कराती हैं। इसका निर्माण धुआं के पाल के आकार में बनाया गया हैं। यह स्थान 180 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।
दुबई फाउंटेन दुनिया की सबसे बड़ी कोरियोग्राफ्ड वाटर फाउंटेन में एक शानदार शाम बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। दुबई फाउंटेन 24 एकड़ के क्षेत्र में बुर्ज झील के बीच में बसा हुआ हैं और यह शानदार बुर्ज खलीफा के ओपोजिट हैं। पर्यटन के लिहाज से इस स्थान का अपना अलग ही महत्व हैं। अरबी और बाबा यटू सहित अन्य विश्व संगीत का लुत्फ़ यहां उठाया जा सकता हैं।