31.1 C
Delhi
August 4, 2025
India

चार राज्यों में शीतलहर और 14 में कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी। सर्दी का सितम जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर चली। अभी दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

Related posts

चक्रवात बिपरजॉय :संवेदनशील इलाकों से लोगों की सुरक्षित निकासी का दिया निर्देश

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कमर कसी!

Awam Express Journey

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें

Awam Express Journey