26.1 C
Delhi
April 10, 2025
India

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कमर कसी!

इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नई दिल्ली। “भारत जोड़ो यात्रा” के सफलतापूर्वक समापन के बाद अब कांग्रेस पार्टी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” आरंभ कर रही है और साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने समस्त देश के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक की शीर्षक “हैं तैयार हम” रखा गया और इस बैठक में अपनी कमियों और आगे की रणनीति पर विचार और चर्चा की गई। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कामयाब बनाने तथा जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे पास 100 दिन का समय शेष है। इस दौरान हमें जनता से संपर्क करना है और भारतीय जनता पार्टी के देश विरोधी कार्य प्रणाली को भी जनता के सामने बेनकाब करना है। यदि हम कांग्रेस का इतिहास भूल जाएंगे तो हम अंधेरे में ही भटकते रहेंगे। खेड़ा ने कहा इस देश को केवल सेकुलरिज्म ही बचा सकता है।
कांग्रेस का इतिहास सबका साथ सबका विकास रहा है राहुल गांधी ने कभी सेकुलरिज्म के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया। वहीं हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने न केवल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जान फूंकी है बल्कि इस विभाग को हर स्तर पर विस्तार देने का काम किया है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बनाने और खड़ा करने में अल्पसंख्यक समुदाय का अहम योगदान रहा है। इसमें जैन पारसी बौद्ध सिख ईसाई मुसलमान एवं तमाम लोगो को साथ लिया और देश के विकास में अहम योगदान दिया। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी में अल्पसंख्यकों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस महासचिव तारीख अनवर ने कहां कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का एक इतिहास रचा है। अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें सामान्य दर्ज देना कांग्रेस का उद्देश्य रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी इसका उलट करती चली आ रही है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस की नवनियुक्त महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा देश में एक नई जागरूकता पैदा करेगी और इसके द्वारा जो पैगाम समाज में जाएगा यदि हम इसे पहचाने में कामयाब हो गए तो देश का भाग्य बदल सकता है। कांग्रेस एससी एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों के प्रभारी के राजू ने इस मौके पर कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने जिस तेजी से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा है और समय-समय पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कांग्रेस के हर सम्मेलन धरने प्रदर्शन भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो मुशायरा भारत जोड़ो बुनकर सम्मेलन देश के कोने-कोने में आयोजित किया है इससे पूरे देश से नए लोगों ने कांग्रेस की तरफ एक नई उम्मीद के साथ देखा है। और उन्हें कार्यकर्ताओं की बदौलत ही देश में एक बहुत बड़ा रूठा हुआ कांग्रेस का वोटर भी वापस आया है जो 2024 लोकसभा चुनाव में भारी असर डालेगा। बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता जिस तरह से पूरे देश में चुनावो में जाकर कार्य करते हैं और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग से जिस तरह से आब्जर्वर नियुक्त होकर जाते हैं और अपने निजी संसाधनों से दिन-रात पार्टी के लिए कार्य करते हैं और उम्मीदवारों की चुनाव जीतने में अहम योगदान निभाते हैं वह काबिले तारीफ है। बैठक को संबोधित करते हुए कर्नाटक सरकार मंत्री जमीर अहमद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होते हुए कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यकाल में जिस तरह से सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को राष्ट्रीय कमेटी में जगह दी गई है इसे देखकर मालूम होता है कि अल्पसंख्यक विभाग पहले सिर्फ मुसलमानो का विभाग समझा जाता था लेकिन आज इस विभाग में सिख जैन बौद्ध ईसाई महिलाओं की भागीदारी देखकर मालूम होता है कि आज यह कांग्रेस पार्टी का सबसे ज्यादा मजबूत और ताकतवर विभाग है वही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने अल्पसंख्यक विभाग पर कहा कि मेरा बीते 35 साल से ज्यादा का समय कांग्रेस के साथ हो गया है पर जो काम इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में हो रहा है ऐसा काम देख यह लगता है कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग पांचवा स्तंभ बनकर उभर रहा है। यह काबिले तारीफ है इमरान प्रतापगढ़ी अल्पसंख्यक विभाग को सही दिशा में लेकर जा रहे हैं। साथ ही अरविंद सिंह लवली ने कहा कि भाजपा आज राम के नाम पर जो राजनीति कर रहे हैं वह राम के भी सगे नही हैं इस अवसर पर इमरान प्रतापगढ़ी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया किया और अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी

Related posts

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें

Awam Express Journey

जहां भारतीय सेना, वो स्थान मंदिर से कम नहीं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Awam Express Journey

”2024 में ज्यादा से ज्यादा ध्यान-अभ्यास करें”
- परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

Awam Express Journey