24.1 C
Delhi
October 9, 2025
Events

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का इनॉगरेशन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का इनॉगरेशन करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत पीएम फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन करेंगे।वो स्वयं सहायता समूहों (SHG) को मजबूत करने के लिए एक लाख से ज्यादा SHG सदस्यों को बीज सहायता देंगे। इसके अलावा, पीएम एक राउंड टेबल मीटिंग में भी शामिल हो सकते हैं।यह प्रोग्राम 3 से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसमें 80 से ज्यादा देशों के 1200 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।वर्ल्‍ड फूड इंडिया का पहला संस्करण 2017 में आयोजित हुआ था। इसमें 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत को दुनिया की फूड बास्केट के रूप में दिखाना है। इसमें 23 राज्य सरकारें, 18 केंद्रीय मंत्रालय और संबंधित डिपार्टमेंट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें स्मारक टिकट और सिक्कों का भी अनावरण किया जाएगा। इस प्रोग्राम में इस साल दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनाने की कोशिश की जाएगी। केंद्रिय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 1 नवंबर को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इस साल सबसे लंबे डोसे का गिनीज रिकार्ड बनाने की कोशिश की जाएगी, जिसकी लंबाई 100 फीट से ज्यादा होगी। इस बाजरा डोसे को बनाने के लिए 60 से 80 शेफ एक साथ काम करेंगे।

Related posts

पवित्र क़ुरआन शरीफ़ के “अम्न और इंसानियत” के संदेश को आम करना वक़्त की बड़ी ज़रूरत है — मौलाना असगर अली इमाम महदी सलफ़ी, अध्यक्ष मरकज़ी जमीअत अहले हदीस हिन्द

Awam Express Journey

“ करनेजी महोत्सव “ में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री आलोक मेहता , अली अशरफ़ फ़ातमी सहित अनेक दिग्गज एक साथ मंच पर दिखें, बिहार के किसी गाँव में होने वाला पहला महोत्सव

Awam Express Journey

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर बाहर

Awam Express Journey