28.1 C
Delhi
October 9, 2025
Delhi

शिक्षा और शांति के तीन दशक पूरे होने पर दर्शन एजूकेशन फाऊंडेशन भारत मंडपम में मनाने जा रहा है अपनी 30वीं वर्षगांठ

नई दिल्ली :  भारत के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक, दर्शन एजुकेशन फाउंडेशन (DEF),
अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली और शांतिदूतों की पीढ़ियों के निर्माण के 30 वर्ष पूरे होने पर 8 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एक भव्य समारोह का आयोजन करने जा रहा है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता DEF के संस्थापक अध्यक्ष और विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज करेंगे, जिसमें शिक्षा पर आधारित एक सेमिनार और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी शामिल होगी। उनके साथ कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे, जिनमें केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री माननीय श्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री जयंत चौधरी, भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता पद्मश्री दीपा मलिक, और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा आदि शामिल हैं।
भारत और विदेशों में अपने 24 दर्शन एकेडमी स्कूलों के साथ, DEF हमेशा से बच्चों के संपूर्ण विकास, शांतिपूर्ण शिक्षा और आंतरिक शांति के माध्यम से विकास की पहचान रहा है। बच्चों को दयालु और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने वाले इन मूल्यों के अनुरूप, यह कार्यक्रम “शांति से शक्ति : जीवन को प्रकाशित करना” विषय पर आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा पर आधारित एक सेमिनार से होगी, जिसमें वैज्ञानिक से संत बने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का मुख्य भाषण होगा। इसके बाद 3,000 से अधिक आमंत्रितों, शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों के समक्ष विशिष्ट अतिथियों के संबोधन होंगे।
इस शाम का समापन दर्शन अकादमी, दिल्ली के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा, जिसमें शिक्षा पर आधारित कृतज्ञता से भरपूर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।
संत राजिन्दर सिंह महाराज के अद्वितीय दृष्टिकोण से निर्देशित, दर्शन एजुकेशन फाउंडेशन शिक्षा के माध्यम से नेतृत्व, नैतिक जीवन और ध्यान-अभ्यास के अनूठे मिश्रण के द्वारा बच्चों के मन को पोषण देना जारी रखता है। इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाते हुए, DEF परिवर्तन के द्वारा विकास की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है – भविष्य की पीढ़ियों को आकार देना जो ज्ञान, सहानुभूति और आंतरिक शक्ति के साथ समाज का नेतृत्व करें।

कार्यक्रम विवरण
दिनांकः बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
समयः शाम 05:30 बजे से
स्थानः प्लेनरी हॉल, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली

Related posts

दिल्‍ली के कांवड़ मार्ग पर किसने फेंके कांच? सुलझ गया सारा रहस्‍य

Awam Express Journey

छठ महापर्व के मौके पर सीएम आतिशी ने पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ की भगवान भास्कर और छठी मइयाँ की पूजा

Awam Express Journey

भारत में फुजीफिल्म की एंट्री, ए3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स एपियोस सीरीज लॉन्च

Awam Express Journey