28.1 C
Delhi
October 9, 2025
International

फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर वापस लौट रहा अमेरिकी ड्रैगन अंतरिक्ष यान

अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण प्रौद्योगिकी निगम का ड्रैगन अंतरिक्ष यानचार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी पर लौटने के लिए रवाना हुआ।

बता दें कि इन यात्रियों में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और सुनीता विलियम्स भी शामिल हैंजो स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की खराबी के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंस गए थे।

नासा के लाइव प्रसारण से पता चला कि “ड्रैगन” अंतरिक्ष यान 18 मार्च को पूर्वी समयानुसार 1:05 पर अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। अंतरिक्ष यान को 18 मार्च को ही लगभग 17:57 बजे फ्लोरिडा के निकट समुद्र में उतरना है।

   ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार चार अंतरिक्ष यात्री विल्मोरविलियम्सअमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव हैं। 5 जून 2024 को विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष यान के पहले मानवयुक्त परीक्षण उड़ान मिशन को अंजाम देने के लिए स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। अंतरिक्ष यान को मूलतः 14 जून 2024 को वापस लौटना थालेकिन थ्रस्टर विफलता और हीलियम रिसाव जैसी समस्याओं के कारण यान को यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर लौटना पड़ा। दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में हैं।

(वनिता)

Related posts

‘स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत और त्याग की जरूरत:RSS प्रमुख मोहन भागवत

Awam Express Journey

जयशंकर बोले- मोदी सरकार ने विश्वस्तर पर बदली देश की छवि, दुनिया का बदल गया नजरिया

Awam Express Journey

कटोरा-भिखारी से लेकर सबक सीखने तक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पांच बड़े बयान

Awam Express Journey