28.1 C
Delhi
October 9, 2025
Delhi

सुल्तानपुरी में सिलेंडर फटा,घर का आधा हिस्सा गिरा

गर्भवती महिला की मौत

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार को एक मकान में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की शिनाख्त 24 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। सिलेंडर फटने के दौरान दो मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिर गया। फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।सुमित पेशे से कार मैकेनिक हैं। वह परिवार सहित कृष्ण विहार इलाके में रहते हैं। शनिवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमित की पत्नी रजनी और उनकी ननद 20 वर्षीय रेणू घर में मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान रसोई में रखा सिलेंडर फट गया। इसमें जोरदार धमाका हुआ। इससे पास की दीवार रजनी पर गिर गई। घर में आग भी लग गई।  इससे वहां मौजूद रेणू झुलस गई और वह वहां से जान बचाकर भाग गई। मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर दो अग्निशमन की गाड़ियां भेजी गईं। बताया जा रहा है कि जहां पर मकान है वहां की गली बहुत संकरी है। ऐसे में दमकल की गाड़ियों काे मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

Related posts

राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की डिनर मीटिंग, SIR पर हुई चर्चा

Awam Express Journey

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव की क़ियादत में केंद्रीय वफ़द का पंजाब दौरा

Awam Express Journey

CBI केस- केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी:

Awam Express Journey