24.1 C
Delhi
October 9, 2025
Delhi

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर भारी उत्साह में केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चे, हजारों की संख्या में भेज रहे शुभकामनायें

23 अगस्त, नई दिल्ली
भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है| आज के दिन अपने अन्तरिक्ष कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया के विकसित देशों को पछाड़ते हुए भारत का चंद्रयान, चंद्रमा की सतह पर अपने सफल कदम रखेगा| इस मिशन की सफलता के लिए केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों में भारी उत्साह है| चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के हजारों बच्चे इसरो को अपनी शुभकामनायें दे रहे है|
मुख्यमंत्री श्री  अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के उत्साह को देखकर प्रसन्नता हो रही है। हमारे स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। इन बच्चों के शुभकामनाओं ने शाम के उत्साह को और बढ़ा देती हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व हैं|
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों की ओर से इसरो को चन्द्रयान-3 की लैंडिंग के इस ऐतिहासिक दिन पर लगातार शुभकामनाएँ आ रही है| हमारे देश के वैज्ञानिक हमारा सबसे बड़ा गौरव और हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में आज उत्सव जैसा माहौल है| बच्चे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए न केवल प्रार्थना कर रहे है बल्कि पोस्टर,पेंटिंग,स्लोगन, मानव श्रृंखला बनाकर मिशन की सफलता के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे है और इसरो को अपनी शुभकामनायें दे रहे है|
स्कूलों में बच्चों को बेसब्री से इन्तजार है, जब चंद्रयान-3, चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और पूरे विश्व के सामने ये नजीर पेश करेगा कि भारत किसी से कम नहीं है| केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चे इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने अपने बहुत से स्कूलों में बच्चों को लाइव ब्रॉडकास्टिंग दिखाने का विशेष प्रबंध किया है| जहाँ टीवी स्क्रीन पर बच्चों को लाइव ब्रॉडकास्ट दिखाया जायेगा|
इस दिशा में सर्वोदय को-एड  बाल विद्यालय (कौटिल्य), चिराग एन्क्लेव ने छात्रों के लिए चंद्रयान 3 चंद्रमा लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। जहाँ शिक्षा मंत्री आतिशी स्वयं छात्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी और छात्रों के साथ इस क्षण के ऐतिहासिक महत्व को साझा करेंगी।
अपना उत्साह व्यक्त करते हुए छात्रों ने कहा, “चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग ने हमें बेहद गर्व और उत्साह से भर दिया है। हम इस उल्लेखनीय उपलब्धि को देखने के लिए उत्सुक हैं और पूरी इसरो टीम को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।”

Related posts

पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर किया गया पशु कल्याण बोर्ड का गठन – गोपाल राय

Awam Express Journey

दिल्‍ली के कांवड़ मार्ग पर किसने फेंके कांच? सुलझ गया सारा रहस्‍य

Awam Express Journey

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैज्ञानिकों को बधाई दी

Awam Express Journey