28.1 C
Delhi
October 9, 2025
Events

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ली परेड की सलामी

लोगों से खचाखच भरे छत्रसाल स्टेडियम में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत सुबह करीब 11 बजे वंदे मातरम् गीत से हुई। सीएम श्री  अरविंद केजरीवाल ने अमर तिरंगा को फहराकर सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निरीक्षण जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद लोगों का अभिभादन स्वीकार किया। सबसे पहले परेड दल दिल्ली पुलिस का निरीक्षण किया। फिर दिल्ली होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, दिल्ली फायर सर्विस, एनसीसी, विभिन्न बैंड और दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों की परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड 2023 शुरू हुआ। दिल्ली पुलिस, दिल्ली होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, दिल्ली फायर सर्विस, एनसीसी कैडेट, दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सीएम केजरीवाल ने किया सम्मानित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  श्री अरविंद केजरीवाल ने उत्कृष्ट कार्य कर दिल्लीवालों की सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। सबसे पहले सीएम ने कोरोना के दौरान बेहतरीन कार्य के लिए दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रवीन राठी को प्रेसिडेंट अवार्ड्स फॉर करेक्शनल सर्विसेज से सम्मानित किया। इसी तरह, दिल्ली अग्निशमन विभाग में तैनात सहायक मंडल अधिकारी सोमवीर सिंह, लीडिंग फायरमैन निर्मल सिंह को फायर सर्विस मेडल फार मेडिटोरियस सर्विस, असिस्टेंड सुपरिटेंडेंट कमलेश, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रेसचंद माझी, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार, दिल्ली कारागार विभाग के हेड वार्डर संजीव कुमार कुंडू को प्रेसिडेंट करेक्शनल सर्विस मेडल फॉर मेडिटोरियस से सम्मानित किया गया।

Related posts

पवित्र क़ुरआन शरीफ़ के “अम्न और इंसानियत” के संदेश को आम करना वक़्त की बड़ी ज़रूरत है — मौलाना असगर अली इमाम महदी सलफ़ी, अध्यक्ष मरकज़ी जमीअत अहले हदीस हिन्द

Awam Express Journey

राष्ट्रपति ने माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

Awam Express Journey

जहां भारतीय सेना, वो स्थान मंदिर से कम नहीं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Awam Express Journey