28.1 C
Delhi
October 9, 2025
EventsIndia

जहां भारतीय सेना, वो स्थान मंदिर से कम नहीं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने रविवार को X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। यहां उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना तैनात है, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं। इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबा बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।

Related posts

शनिवार रात ट्रेन रिजर्वेशन और रेलवे इंक्‍वायरी सब बंद रहेगा,

Awam Express Journey

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर TMC का रुख स्पष्ट नहीं

Awam Express Journey

कांग्रेस ने अदनान अशरफ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नियुक्त किया राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

Awam Express Journey