26.1 C
Delhi
April 10, 2025
Tourist Place-India

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक स्वर्ण मंदिर

जब भी सभी धर्मों की आस्था की बात होती है अमृतसर का स्वर्ण मंदिर जरूर नज़रों के सामने आता है। लाखों लोगों को प्रतिदिन लंगर खिलाने वाला यह मंदिर वास्तव में अपने आप में कुछ अलग स्थान रखता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह मंदिर कई किलो सोने से सुसज्जित है। वास्तव में अमृतसर के केंद्र में स्थित, स्वर्ण मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारों में से एक है जो आस्था की अनोखी कहानी बयां करता है।स्वर्ण मंदिर जो श्री हरमंदिर साहिब के नाम से जाना जाता है, पंजाब के समृद्ध इतिहास में एक अभिन्न भूमिका निभाता है। वास्तव में यह धार्मिक विरासत न सिर्फ सिखों के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में सामने आता है। न जाने कितनी खूबियों को अपने आप में समेटे हुए सिखों का यह सबसे बड़ा धार्मिक स्थल दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। चाहे इसमें लंगर चखने की बात की जाए या फिर इसकी अनोखी संरचना के बारे में बताया जाए, वास्तव में स्वर्ण मंदिर कुछ ख़ास है। आइए जानें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो श्रद्धालुओं को सदियों से अपनी ओर आकर्षित करता चला आ रहा है।

 

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर न केवल सिखों का एक केंद्रीय धार्मिक स्थान है, बल्कि सभी धर्मों की समानता का प्रतीक भी है। हर कोई, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या नस्ल का क्यों न हो, बिना किसी रोक टोक के अपनी आध्यात्मिक शांति के लिए इस स्थान पर जा सकता है। स्वर्ण मंदिर को श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है और इस ऐतिहासिक विरासत को शब्दों में कलमबद्ध करना वास्तव में एक महत्वपूर्ण बात है। जब इस पवित्र स्थान के इतिहास की बात आती है तो इसकी नींव श्री गुरु राम दास जी ने 1577 ई. में रखी थी और 15 दिसंबर, 1588 को श्री गुरु अर्जन देव जी जो पांचवें सिख गुरु थे उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब का निर्माण भी शुरू कर दिया था। पहली बार 16 अगस्त, 1604 ई. को श्री हरमंदिर साहिब में स्थापित किया गया था।

पवित्र सरोवर से घिरा हुआ है

स्वर्ण मंदिर के आस-पास के कुंड को अमृत सरोवर के नाम से जाना जाता है जिसे भक्तों द्वारा बहुत पवित्र माना जाता है। पूजा करने से पहले सभी श्रद्धालु सरोवर के पवित्र जल में स्नान करते हैं। लोगों का मानना है कि पवित्र कुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाने से आध्यात्मिक संपत्ति प्राप्त की जा सकती है। पहले कुछ धर्म गुरुओं का मानना था कि अमृत सरोवर में डुबकी लगाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा लंगर

largest langar golden temple

दुनिया का सबसे बड़ा लंगर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में होता है। यहां रोज लाखों लोग लंगर चखते हैं और इसमें बनाया जाने वाला भोजन पूरी तरह से शाकाहारी होता है। इस लंगर में आमतौर पर रोटियां, दाल, सब्जी और मीठा होता है। श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस लंगर में लगभग 2 लाख रोटियां आधुनिक मशीनों से तैयार की जाती हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी रसोई माना जाता है, जहां एक घंटे में लगभग 25 हजार रोटियां तैयार की जाती हैं। यह लंगर 24 घंटे श्रद्धालुओं को लंगर सेवा प्रदान करता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां परोसे जाने वाली सभी भोजन सामग्रियां भक्तों द्वारा दिए गए दान की होती हैं।

500 किलो से ज्यादा सोने से बना है

golden temple gold

स्वर्ण मंदिर में इस्तेमाल किए गए सोने की बात की जाए तो इसमें 500 किलोग्राम से भी अधिक सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसके सोने के सभी कोट देश के विभिन्न हिस्सों के कुशल कलाकारों द्वारा बनाए गए थे। यह सब 24-कैरेट सोने से बना है, जो आज भारतीय घरों में मौजूद 22-कैरेट सोने से कहीं अधिक शुद्ध है। महाराजा रणजीत सिंह ने स्वर्ण मंदिर को बनाने में सोने की सिर्फ 7-9 परतों का इस्तेमाल किया। इसमें 4 साल के लंबे नवीनीकरण के दौरान, 24 परतों का उपयोग किया गया था। 

Related posts

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर बाहर

Awam Express Journey

भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी

Awam Express Journey

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें

Awam Express Journey