24.1 C
Delhi
October 9, 2025
India

”2024 में ज्यादा से ज्यादा ध्यान-अभ्यास करें”
- परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने नववर्ष 2024 के आगमन पर शिकागो, अमेरिका से यू-ट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट के ज़रिये आशा, शांति और ध्यान-अभ्यास का विश्व-कल्याणकारी संदेश दिया।
संपूर्ण मानव जाति को नववर्ष 2024 के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए 
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने अपने नववर्ष के आध्यात्मिक स्लोगन ”2024 में ज्यादा से ज्यादा ध्यान-अभ्यास करें” के स्लोगन पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में ध्यान-अभ्यास को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिसके द्वारा हम अपने शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।
आगे संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया साल आप सबके लिए खुशियों से भरपूर हो। जब हम नववर्ष में प्रवेश कऱ रहे हैं तो यह नववर्ष आप सबके लिए बीते वर्ष से ज्यादा बेहतर हो। मैं आप सभी के लिए यह प्रार्थना करता हूं कि आप सब शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, मानसिक तौर पर तनावमुक्त रहें, भावनात्मक रूप खुश रहें और आध्यात्मिक रूप से भी प्रगति करें। नये साल का यह स्लोगन ”2024 में ज्यादा से ज्यादा ध्यान-अभ्यास करें” हमें समझाता है कि हम अधिक से अधिक समय हम प्रभु की याद में बिताएं। जितना ज्यादा हम ध्यान-अभ्यास करेंगे, उतना ज्यादा ही हम प्रभु के नज़दीक होते चले जाएंगे।
ध्यान-अभ्यास हमारे जीवन के सभी पहलुओं में उन्नति करने के लिए हमारी सहायता करता है। यह हमारे शरीर के सभी दुःख-दर्दों को दूर करके हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। इसके द्वारा हम तनाव और चिंता से मुक्त होते हुए शांत और स्थिर जीवन जी सकते हैं। यह हमें बौद्धिक स्तर पर किसी भी कार्य में फोकस करके निपुणता हासिल करने में भी मददगार होता है।
ध्यान-अभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इसके द्वारा हम अपनी आत्मा को जानकार पिता-परमेश्वर के दिव्य-प्रेम और ज्योति से जोड़ सकते हैं। जब हम ध्यान-अभ्यास करके अपने आध्यात्मिक लक्ष्य की ओर केन्द्रित होते हैं तो हम पिता-परमेश्वर के बहुत नजदीक पहुंच जाते हैं। नववर्ष 2024 के अवसर पर आप सभी के लिए मेरी यही शुभकामनाएं हैं।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान-अभ्यास द्वारा विश्व में आंतरिक और बाह्य शांति स्थापित करने के लिए जाना जाता है। 
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु और विश्व प्रसिद्ध लेखक हैं, जो पिछले 34 वर्षों से पूरे विश्वभर में शांति, एकता और प्रेम का संदेश फैला रहे हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन का मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है। इस मिशन के विश्वभर में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन
मीडिया प्रभारी
सौरव नरूला

Related posts

भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी

Awam Express Journey

चुनाव से पहले ममता बोलीं- ‘मेघालय के लोग बदलाव चाहते हैं’, 18 जनवरी को करेंगी दौरा

Awam Express Journey

सही मायने में दीवाली कैसे मनाएं ? -संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

Awam Express Journey