24.1 C
Delhi
October 9, 2025
EventsIndia

जहां भारतीय सेना, वो स्थान मंदिर से कम नहीं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। मोदी ने रविवार को X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। यहां उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना तैनात है, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं। इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबा बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।

Related posts

इंडिया के बेस्ट प्लेसेस लेह लद्दाख

देश के लिए घातक है भाषा विवाद की प्रवृत्ति”, मायावती

वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियो को बांटे जा रहे है निःशुल्क औषधीय पौधे – गोपाल राय

Awam Express Journey