28.1 C
Delhi
October 9, 2025
Delhi

पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर किया गया पशु कल्याण बोर्ड का गठन – गोपाल राय

नई दिल्ली , 27 जुलाई 2023
दिल्ली के विकास मंत्री श्री  गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली सचिवालय में पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक की गई | बैठक के बाद विकास मंत्री श्री  गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में नव गठित पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | 19 वर्गों में विभाजित विधायक सोमदत्त और बन्दना कुमारी समेत कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में शामिल किए गए है | यह बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम और उनकी बेहतरी के लिए कार्य करेगी | साथ ही दिल्ली में पशुओं के इलाज के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के लिए निर्देश दिए गए है | और पशुओं के हेल्थ चेक अप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर्स बनाने के भी निर्देश दिए गए है |
दिल्ली के विकास मंत्री श्री  गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के साथ साथ दिल्ली में रहने वाले पशुओ के कल्याण के लिए कार्य करने में भी हमेशा कृतसंकल्प रही है | इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पशु कल्याण के मुद्दों के लिए पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | इसी के चलते आज दिल्ली सचिवालय में नव गठित पशु कल्याण बोर्ड की पहली बैठक की गई | बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों के साथ दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई | चर्चा के दौरान मुख्यतः आवारा पशुओं की समस्या सामने आई | उनके इलाज एवं अन्य तरह की व्यवस्थाओं के लिए 5 मोबाइल वैन लगाने के लिए निर्देश दिए गए है | और पशुओं के हेल्थ चेक अप के लिए सभी सुविधाओं से लैस 5 डायग्नोस्टिक सेंटर्स बनाने के भी निर्देश दिए गए है |
उन्होंने बताया कि पशु कल्याण बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने इस संबंध में परामर्श देने का कार्य करता है | 19 वर्गों में विभाजित 27 सदस्यों के इस पशु कल्याण बोर्ड में आज विधायक सोमदत्त और बन्दना कुमारी समेत राज्य में पशु कल्याण कार्यो में सक्रिय रूप से कार्यरत लोग , सम्बंधित विभाग के उच्च अधिकारी ; एसपीसीए ,गौशालाओ और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि  शामिल रहे | इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है कि सभी प्रकार के जीवों की पीड़ा से बचाव करना और उनकी बेहतरी के लिए रोडमैप तैयार करना।
दिल्ली के विकास मंत्री श्री  गोपाल राय ने बताया कि यह बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने का कार्य करेगा | दिल्ली के 11 जिलों में पशु कल्याण कार्यो में शमिल संगठनो / निकायों को दिशानिर्देशों सहित वित्तीय और तकनिकी सहायता भी प्रदान करेगा | इसके लिए यह बोर्ड शासन निकाय के रूप में कार्यरत रहेगा |

Related posts

मोदी सरकार के काम को मिला बड़ा नाम, फिर गिनीज बुक में दर्ज

Awam Express Journey

दिल्ली की हवा हुई जहरीली ,5वीं तक के स्कूल बंद

Awam Express Journey

Delhi-NCR सिविल डिफेंस वालेटियर्स को अब होमगार्ड बनाकर बस मार्शल का काम लेगी सरकार,

Awam Express Journey