31.1 C
Delhi
August 4, 2025
Uncategorized

चन्द्रयान-3 भारत के लिए शुरुआत है, वो दिन दूर नहीं जब भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की बदौलत पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेगा-शिक्षा मंत्री आतिशी

*23 अगस्त, नई दिल्ली*
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ भारतीय के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है| इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कौटिल्य सर्वोदय को-एड विद्यालय, चिराग दिल्ली में छात्रों के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण देखा| और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत द्वारा साल दर साल की जा रही उल्लेखनीय प्रगति पर चर्चा की| शाम 6:04 बजे जैसे ही रोवर विक्रम ने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तो पूरा हॉल ख़ुशी से झूम उठा और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा|
इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग ने ये साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है, और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई विकसित देशों को पछाड़ते हुए हम बहुत आगे खड़े है| उन्होंने कहा कि आज की इस उपलब्धि के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता है| भारत ने अपने पहले उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक एक लम्बा सफ़र तय किया है| और शानदार सफलताएँ हासिल की है| आज भी हमने जो उपलब्धि हासिल की ये असाधारण उपलब्धि हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगी, और उनके अन्दर विज्ञान को लेकर और आकर्षण पैदा करेगी|
छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, मंत्री आतिशी ने इस उपलब्धि के महत्व और भारत के वैज्ञानिक क्षेत्र पर इसके गहरे प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा है। यह उपलब्धि उनमें देश के बेहतर भविष्य के लिए और शानदार व इनोवेटिव संभावनाओं को तलाशने के मौके देगा और उन्हें विज्ञान-प्रोद्योगिकी व अनुसन्धान के क्षेत्र में देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा|
उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये शुरुआत है, वो दिन दूर नहीं जब भारत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की बदौलत पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेगा|  उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज एक छात्र के रूप में आप हमारे वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की देख रहे है, यदि आप भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब भविष्य में एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आप भारत के लिए शानदार अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित कर रहे होंगे और तब पूरा भारत आपसे प्रेरणा लेगा।
बता दें कि आज सुबह से ही केजरीवाल सरकार के माँ स्कूलों में बच्चों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी। स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल था और छात्रों ने अपना उत्साह दिखाते हुए पेंटिंग, मानव श्रृंखला, पोस्टर आदि बनाकर इसरो को शुभकामना संदेश दे रहे थे। शिक्षा निदेशालय द्वारा भी अपने विभिन्न स्कूलों में लाइव ब्रॉडकास्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि छात्र इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

Related posts

डिस्पेंसरी में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं से हाई कोर्ट के जज एवं वकील बेहद संतुष्ट : सौरभ भारद्वाज

Awam Express Journey

उत्तराखंड मुख्यमंत्री के साथ IMPAR प्रतिनिधिमंडल की बैठक

केजरीवाल सरकार के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज़ प्रिपरेटरी स्कूल का पहले साल में ही किया शानदार प्रदर्शन

Awam Express Journey